एसटीएफ उत्तराखंड ने किया 25 हजार के ईनामी कुख्यात को गिरफ्तार !
Share your love
देहरादून : एस टी एफ, उत्तराखंड अपने काम को लेकर हमेशा से एक्टिव रही है। इसी कड़ी में अब एसटीएफ ने की अपनी हिट लिस्ट में से 24 वें कुख्यात इनामी अपराधी की गिरफ्तारी भी कर ली है। आपको बता दें की ये कुख्यात आरोपी एक गौ तस्कर था जिसकी गिरफ्तारी पर घोषित 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोल कुमार द्वारा राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अपनी टीमों को दिए गए थे। इसी कड़ी में कल रात्रि सीओ एसटीएफ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के फरार 25000 रु.के ईनामी अपराधी कासिम को दरुऊ चौक थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार इनामी अपराधी कासिम थाना किच्छा के मु0अ0सं0 509/2022, धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम व धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम में पिछले काफी समय से वांछित चल रहा था। यह अभियुक्त इतना शातिर था की इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा घोषित किया गया था।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उनकी एक टीम पिछले 3 दिनों से इस इनामी अपराधी कासिम की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ टीम ने किच्छा में डेरा डाला हुआ था। लगातार प्रयासों के बाद इस कुख्यात इनामी अपराधी की स्टेप टीम द्वारा गिरफ्तारी करने के बाद कासिम को कल देर रात्रि में थाना किच्छा में दाखिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ के लिए एसटीएफ की विभिन्न टीमें लगातार कार्य कर रही है।
गौरतलब है की एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह तथा सर्विलांस में एएसआई प्रकाश भगत की प्रमुख भूमिका रही।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
