हल्द्वानी में आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, CM धामी करेंगे शिरकत, ये रहेंगे कार्यक्रम

Share your love

देहरादून: राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।

ये होंगे कार्यक्रम

  • नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
  • आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
  • रोजगार मेला और मंडल स्तर की विकास प्रदर्शनी लगेगी।
  • खटीमा और नैनीताल जिले के आठ शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा।
  • कुमाऊं के 3297 स्वयं सहायता समूह को चेक बांटे जाएंगे।
  • राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया जाएगा।
  • आपदा में सराहनीय काम करने वाले सेना की 14 डोगरा बटालियन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को सम्मानित किया जाएगा।
  • आपदा में साहसिक काम करने वाली टीमों के टीम लीडरों को सम्मानित किया जाएगा।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे आर्मी के हेलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वह कार से सीधे स्टेडियम पहुंचेंगे। दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री आर्मी हेलीपैड से खटीमा के लिए उड़ान भरेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.