नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सड़क पर उतरे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट…

Share your love



देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आज स्वयं यमुना कॉलोनी कुमार मंडी क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में भ्रांतियों को दूर करने हेतु स्वयं सड़क पर उतरे।

क्षेत्र में घर घर दुकान दुकान जाकर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को पत्रक देते हुए विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से सावधान रहने को कहा। भट्ट ने लोगों से कहा कि उपरोक्त कानून से किसी भी भारतीय का अहित होने वाला नहीं है, बल्कि पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश के प्रताड़ित एवं मजलूम लोगों को इससे जीवन जीने में मदद मिलेगी।

 

ननकाना साहब पर हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों को बताया कि किस प्रकार अल्पसंख्यकों के धार्मिक हित इन देशों में सुरक्षित नहीं है।

विपक्ष लगातार मिली हार से बौखलाया हुआ है। उसे यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि तीन तलाक धारा 370 राम मंदिर के मसले बिना किसी विवाद के हल कैसे हो गए। विपक्ष अपनी हताशा व निराशा के चलते भोले भाले नागरिकों को गुमराह कर रहा है।

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को 10 परिवारों में जनसंपर्क हेतु और आगामी 3 महीनों तक चलने वाले नागरिकता अभियान में शरणार्थियों की मदद करने को कहा है।

जनसंपर्क में प्रदेश अध्यक्ष के साथ 20 सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष नरेश बंसल महानगर, भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पार्षद सचिन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, पीएल सेठ ,कुलदीप विनायक, सुरेश प्रजापति,कमल प्रजापति, शिवम राणा सुमन, सेवाई शिखा थापा,राजकुमार तिवारी, ज्योति प्रजापति, पंकज प्रजापति, देवनाथ भारत,भूषण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *