नशीला खाना खिलाकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय नेपाली गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश; आर्टिगा कार व नकदी के साथ 1 गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कुशल नेतृत्व, पैनी कार्यशैली और अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते दून पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है।

एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों और त्वरित कार्रवाई के बल पर बसंत विहार थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस ने दिल्ली के नेपाली गैंग के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरा मामला…
गत 29/30 सितम्बर 2026 की रात बसंतविहार थाना वसंत विहार पुलिस को राज मार्केट, बल्लीवाला चौक निवासी महिपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से उनके घर पर चोरी की वारदात होने के बारे में अवगत कराया।
पीड़ित द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से घर में रखे गए नेपाली नौकर ‘भरत थापा’ ने परिवार के सदस्यों के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने साथियों संग मिलकर घर में रखी नकदी और ज्वेलरी चोरी करने के बारे में । इस मामले में पुलिस ने धारा 123 व 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में बनीं विशेष टीमें
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उनके द्वारा अपराध के अनावरण और अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया जिन्होंने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया, जिससे पता चला कि इस वारदात में भरत थापा के साथ 4 अन्य अभियुक्त भी शामिल थे और उन्होंने (HR) नंबर की आर्टिगा कार का इस्तेमाल किया था।
पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और गैर-प्रांतीय क्षेत्रों में अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 6 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी दिनेश सुनार निवासी पर्यावरण कॉम्प्लेक्स, दिल्ली, (मूल निवासी नेपाल) को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार (HR55 BB1055), चोरी की गई नकदी ₹27,500 तथा 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
टैक्सी चलाने की आड़ में आपराधिक वारदातें…
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली में टैक्सी चलाने की आड़ में अपने नेपाली साथियों के साथ मिलकर चोरी व नशीला पदार्थ खिलाकर लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके साथी पहले नौकर बनकर घरों की रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे। दिनेश सुनार अपनी टैक्सी से साथियों को लाने-ले जाने का काम करता था, जिसके बदले उसे चोरी का माल बेचने के बाद हिस्सा मिलता था।
अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी
एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त भरत थापा तथा उसके 3 अन्य साथियों (आदित्य, अभिषेक और एलेक्स) की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार अन्य राज्यों एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की इस त्वरित और दूरदर्शी कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
