शिवरात्रि से पहले एसएसपी श्वेता चौबे ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा…

Share your love

पौड़ी गढ़वाल लक्ष्मण झूला

 

महाशिवरात्रि के दिन जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ महादेव के दर्शन करने के लिए लगभग लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है ऐसे में कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस अभी से व्यवस्थाएं बनाने में लगी हुई है

SSP पौड़ी  श्वेता चौबे द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु  सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची

देश के विभिन्न राज्यों से महाशिवरात्रि पर्व के दिन जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकण्ठ महादेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ रहती है।
अधिक भीड़-भाड़ के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  श्वेता चौबे द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गरूड़चट्टी, बाखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग, मन्दिर परिसर आदि क्षेत्रों का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर नीलकण्ठ मन्दिर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा हेतु पार्किग व्यवस्था  बनाने, पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिये पानी की व्यवस्था करने एवं  पार्वती मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के बैरियर लगाने हेतु क्षेत्राधिकारी श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.