”कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरधारी लाल साहू बेनकाब, दून पुलिस ने भतीजे सहित किया गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को वादिनी श्रीमती रेखा आर्य पुत्री स्व. श्री गोपाल राम, निवासी- 10/11 यमुना कॉलोनी, चकराता रोड, देहरादून द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू निवासी- श्री बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, जोगी नवादा, बरेली, उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व में विवाहित होने के बावजूद उनसे विवाह करने तथा उसके बाद उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के बारे में अवगत कराया ।
तहरीर के आधार पर कोतवाली कैंट पुलिस के अभियुक्त के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट व भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती जया बलूनी के निर्देशन तथा डिप्टी एसपी सहसपुर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में 09 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया ।
एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, ऑडियो क्लिप्स और गवाहों के बयानों के आधार पर गहन विवेचना की।जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य अभियुक्त ने अपने भतीजे सतेंद्र राठौर के साथ मिलकर वादिनी के फर्जी हस्ताक्षर किए और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वादिनी को चार कंपनियों— (1) देवों के देव महादेव, (2) बनखंडी रुद्राक्ष धाम, (3) श्री अम्बे ऑटो डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड, और (4) श्री बनखंडी धाम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड— से निदेशक के पद से हटा दिया गया और अभियुक्त के भतीजे सतेंद्र राठौर पुत्र हरिप्रसाद, निवासी- जोगी नवादा, बरेली, उत्तर प्रदेश को इन सभी कंपनियों में नया निदेशक दर्शा दिया गया।
विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त गिरधारी लाल साहू का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया, जिसमें उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 44 अभियोग दर्ज होने की जानकारी मिली।
फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रांतों में संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों को रवाना किया गया जहाँ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर मुख्य अभियुक्त गिरधारी लाल साहू को दिनांक 06 नवंबर 2026 को झांसी, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे अभियुक्त सतेंद्र राठौर को जोगी नवादा, बरेली से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती जया बलूनी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसपुर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट निरीक्षक संतोष कुंवर, प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक संदीप लोहान, चौकी प्रभारी धारा उपनिरीक्षक संदीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक विनयता चौहान, उपनिरीक्षक दीपक गैरोला, कोतवाली पटेलनगर से उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, उपनिरीक्षक कमलेश गौर, उपनिरीक्षक रफत अली, कोतवाली प्रेमनगर से कॉन्स्टेबल रविशंकर झा, एसओजी देहरादून से उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, कॉन्स्टेबल सौरभ रावत, कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल नरेंद्र, कॉन्स्टेबल मनोज सुंद्रियाल, कॉन्स्टेबल ललित, कॉन्स्टेबल आशीष राठी, एसओजी देहात से कॉन्स्टेबल नवनीत और हैड कॉन्स्टेबल राजकुमार (पेशी सहसपुर) शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
