कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, चार कंपनियों से फर्जी हस्ताक्षर कर हटाने का आरोप; भतीजा भी पकड़ा गया!
Share your love
लोकजन टुडे ,शीतल सकलानी

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पति गिरधारी लाल साहू और भतीजे सतेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया है। मामला फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए चार कंपनियों के निदेशक पद से मंत्री रेखा आर्या को हटाने के आरोपों से जुड़ा है।
दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून की कोतवाली कैंट में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उन्हें चार कंपनियों के निदेशक पद से हटा दिया गया। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई थी।
जांच के दौरान एसआईटी ने कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों और कथित हेराफेरी के पहलुओं की पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे सतेंद्र राठौर की भूमिका सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनियों में निदेशक पद से हटाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया। फिलहाल एसआईटी दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
वहीं, पुलिस के मुताबिक गिरधारी लाल साहू और सतेंद्र राठौर के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में कुल 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। एसआईटी इन मामलों का रिकॉर्ड खंगालने के साथ कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े इस मामले में दोनों गिरफ्तारियों के बाद अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
