दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: पटेलनगर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के अनुपालन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने थाना पटेल नगर क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की गई नगदी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 5 नवंबर 2026 को वादी चंद्र मोहन, निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून ने थाना पटेल नगर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से स्कूटी और नगदी चोरी करने के बारे में अवगत कराया जिस पर संज्ञान लेते हुए कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने तुरंत बीएस के संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से चोरी करने के संबंध

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर गया जिसने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सघन चैकिंग अभियान चलाया, मुखबिर तंत्र सक्रिय किए तथा पूर्व में चोरी की वारदातों में शामिल रहे संदिग्धों की जानकारी जुटाई और उनका भौतिक सत्यापन किया ।

इसी के परिणामस्वरूप मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक 07 नवंबर 2026 को पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र से घटना में शामिल दो अभियुक्तों हिमांशु पुत्र स्व. राजकुमार, निवासी- टेडा रोड, लखनपुर, थाना रामनगर, जिला नैनीताल ​तथा राहुल सनवाल भूपेन्द्र सनवाल, निवासी चुंगी के पास, लखनपुर, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से चोरी गई नकदी भी प्राप्त हुई।

को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह नेगी, हैड कॉन्स्टेबल हरेंद्र पवार तथा कॉन्स्टेबल आजाद शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.