जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- पहले ही मिल चुकी है क्लीन चिट, अंकिता मामले से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश!
Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून
देहरादून। उत्तराखंड का बहुचर्चित जेनी प्रकरण एक बार फिर प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है। जेनी की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर लगाए गए गंभीर आरोपों और डीएनए टेस्ट की मांग के बीच अब हरक सिंह रावत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि इस मामले में उन्हें पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है। साथ ही उन्होंने पूरे प्रकरण को अपने खिलाफ रची गई साजिश करार दिया है।
हरक सिंह रावत ने कहा कि पुराने मामले को दोबारा उठाकर उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। उनका आरोप है कि जेनी प्रकरण को फिर से चर्चा में लाने के पीछे एक खास मंशा है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अंकिता भंडारी प्रकरण से जोड़ते हुए कहा कि जेनी मामले को उछालकर अंकिता प्रकरण से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि जेनी ने हाल ही में सामने आकर हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि जब वह नाबालिग थीं, तब उनके साथ दुष्कर्म किया गया था। जेनी ने अपने आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी उठाई है।
इसके बाद करीब 23 साल पुराना यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।एक तरफ जेनी अपने आरोपों पर कायम रहते हुए डीएनए जांच की मांग कर रही हैं, तो दूसरी तरफ हरक सिंह रावत इन आरोपों को साजिश बताते हुए पहले ही क्लीन चिट मिलने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, पुराने रिकॉर्ड और दोनों पक्षों के दावों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
