एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख 25,000 रुपये का इनामी शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखंड बनाने के विजन पर पुलिस सक्रिय रूप से काम कर रही है। वहीं फरार और इनामी अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा कड़े एवं स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देर शाम थाना गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर गदरपुर पुलिस टीम चौकी गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग में लगी हुई थी।
इसी दौरान पुलिस को वांछित एवं फरार अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू दिखाई दिया। पुलिस की घेराबंदी होते ही आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गुरबाज सिंह उर्फ मानू थाना गदरपुर से 25,000 रुपये का इनामी तथा बेहद कुख्यात अपराधी है।स्वयं को बेताज बादशाह समझकर लोगों पर फायरिंग कर भय उत्पन्न करना उसका पुराना तरीका रहा है। वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष पर फायरिंग की घटना भी इसी के खिलाफ दर्ज है।गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता सहित उत्तर प्रदेश के मिलक खानम (रामपुर) थानों में इस पर 17 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा एवं अवैध हथियार की धाराएं शामिल हैं।
वादी बलजीत सिंह की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध बी.एन.एस. दर्ज है, जिसमें अभियुक्त पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग एवं धमकी देने का आरोप है।वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी दृढ़ता और कठोरता के साथ जारी रहेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
