एसएसपी दून का निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार एवं रेस्टोरेंट्स पर कड़ा एक्शन,02 बार संचालकों के विरूद्ध अभियोग हुआ दर्ज !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि में हुडदंग मचाने तथा निर्धारित समयावधि के उपरान्त अपने बार एवं रेस्टोरेंट्स खोलने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए हुए हैं जिसके मद्देनजर 30/03/2026 की रात्रि एसपी सिटी, एसपी विकासनगर, एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्र में सभी रेस्टोरेन्ट्स एवं बार तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी पब/बार/रेस्टोरेन्ट संचालकों को निर्धारित समयावधि के बाद अपने प्रतिष्ठानो को न खोलने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

इस दौरान निर्धारित समयावधि के बाद अपने बार में लोगों को शराब पिलाने पर राजपुर क्षेत्रान्तर्गत 02 बार संचालकों (पिरामिड बार, नुक्कड बार व रेस्टोरेंट) के विरूद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसके साथ-साथ चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए सम्बन्धित वाहनो को सीज किया गया तथा देर रात्रि तक बार एवं रेस्टोरेंट्स में शराब पीते मिले 03 व्यक्तियो को बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.