प्रदेश में स्पोर्ट्स कॉलेजों को खोलने के लिए खेल मंत्री का बड़ा ऐलान…

Share your love

देहरादून: खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने खेल सचिव बृजेश संत के साथ बैठक कर स्पोर्ट्स कॉलेजों को खोलने के लिए निर्देश जारी कर दिए है। खेल मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि 1 फरवरी से प्रदेश के सभी स्पोर्ट्स कॉलेजों को खोल दिया जाएगा।

वहीं, खेल सचिव बृजेश सन्त का कहना है कि खेल मंत्री के निर्देशों को देखते हुए स्पोर्ट कॉलेज खोले जाने पर विचार चल रहा है, और कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के लिए पूरी तरीके से स्कूल खोले जाने पर विभागीय मंथन जारी है। उनकी माने तो जल्द स्कूल खोलने की तिथि और एसओपी भी जारी कर दी जाएगी, यानी कि साफ है कि फरवरी पहले हफ्ते में ही स्पोर्ट्स कॉलेज छात्रों के लिए खुल जाएंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.