SP उत्तरकाशी ने कोतवाली मनेरी का निरीक्षण किया सीएम पोर्टल, ऑनलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर निस्तारण के दिए निर्देश !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

SP उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली मनेरी का निरीक्षण कर सीएम पोर्टल, ऑनलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के दिये निर्देश

मनेरी क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ जनसंवाद कर जनसुनवायी के साथ नशा उन्मूलन, अपराध नियन्त्रण, कानून एवं पुलिस व्यवस्था पर की चर्चा।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने कोतवाली मनेरी का वार्षिक निरीक्षण कर मातहतों को नशा, अपराध नियंत्रण के साथ लम्बित विवेचनाओं, सीएम पोर्टल, ऑनलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
कोतवाली परिसर, कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, भोजनालय, हवालात आदि की साफ-सफाई का जायजा लेने के साथ शस्त्रों व आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर जवानों की वेपन/आपदा उपकरणों की हैण्डलिंग परखी गई। शस्त्रों की समय-समय पर साफ-सफाई तथा आपदा उपकरणों के संचालन का निरंतर अभ्यास करते रहने के निर्देश दिये गये।
अभिलेखों तथा पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन करते हुये कोतवाली के वार्षिक कार्यों, लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, समन, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई।
कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने, उचित रखरखाव तथा सीसीटीएनएस में नियुक्त कार्मिकों को ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को समय से फीड करने, सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक करने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
अवैध नशे तथा मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण में संलिप्त नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के साथ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित किये जा रहे सत्यापन अभियान तथा ऑपरेशन स्माइल के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। नशा उन्मुलन, साइबर, महिला अपराध तथा अन्य समाजिक बुराइयों के प्रति व्यापक जनजागरुकता अभियान जारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सैनिक सम्मेलन लेकर पुलिस जवानों की समस्याये सुनी गयी सभी को साफ-सुथरी वर्दी धारण कर निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी करने व जनता के साथ सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये, थाने पर आने वाले शिकायतकर्ता की शिकायत विनम्रतापूर्वक सुनकर उनका सही मार्ग दर्शन करने तथा ड्यूटी सम्बन्धी अन्य जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री प्रदीप सिंह तोमर, व0उ0नि0 श्री सुखपाल सिंह, वाचक श्री कोमल सिंह रावत, आशुलिपिक श्री कैलाश शाह सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।
निरीक्षण के उपरान्त एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा कोतवाली मनेरी परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व जनता के सम्मानित लोगों के साथ एक “जनसंवाद” कार्यक्रम आयोजित कर जनता की शिकायत व समस्याओं को सुनते हुये पुलिस व जनता के मध्य विश्वास का पुल बांधा गया। पुलिस/ सुरक्षा व्यवस्था के फीडबैक के साथ बेहतर पुलिसिंग हेतु जनता के सभी गणमान्य लोगों से सुझाव लिए गये।
कार्यक्रम मे उनके द्वारा आगामी चारधाम यात्रा-2026, महिला, साइबर अपराध तथा नशे की रोकथाम जैसे संवेदनशील तथा गंम्भीर विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की गयी। उनके द्वारा सभी को नशा उन्मूलन, साइबर तथा महिला अपराधों के प्रति सजग करते हुये सभी से नशा, अपराध नियन्त्रण, कानून एवं पुलिस व्यवस्था बनाने में सहभागिता करने की अपील की गयी । सभी नागरिकों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
