उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद, घर में मचा कोहराम

Share your love

उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड निवासी भारतीय सेना के एक जवान की मौत की खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर तैनात गढ़वाल राइफल रेजिमेंट के जवान यशपाल सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

मूल रुप से जिला पौड़ी गढ़वाल के बेजरो तोल्यूं गांव निवासी यशपाल सिंह पुत्र शाकम्बर सिंह रावत गढ़वाल रायफल में हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर यूनिट में तैनात थे। वर्तमान में उनका परिवार रामनगर में मयूर बिहार पीरुमदारा में आकर बस गया। अभी यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि जवान की मौत कैसे हुई।

जानकारी के अनुसार जवान य़शपाल का 13 साल का बेटा औऱ एक 14 साल की बेटी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *