शिव अरोड़ा ने किया घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान की शुरूआत

Share your love

रुद्रपुर: प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत की। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष ने रुद्रपुर विधानसभा के शिव नगर क्षेत्र में उत्तरी मण्डल पदाधिकारी व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया ।

भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा प्रदेश भर में घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के निमित घर घर जाकर भाजपा का झंडा लगाकर व स्टीकर चिपका के जनसम्पर्क किया एव भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों को आम जनमानस के समक्ष रख जनसंपर्क किया। शिव अरोरा ने जनसम्पर्क के निमित केंद्र की मोदी सरकार एव प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार द्वारा आमजनमानस के उत्थान के लिये चलाई जा रही जनकल्याणी योजनाओं को घर घर जाकर जनता के समक्ष रखा ।

शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार लगातार जनता के हितों को ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है जिससे आमजन का जीवन सुखद हो सकें । शिव अरोरा ने कहा प्रदेश की धामी सरकार युवाओं को रोजगार देनी दृष्टि से निरन्तर सरकारी क्षेत्र में नौकरी देने के क्षेत्र में कार्य कर रही है और अनेको योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार के ऊपर भी निरन्तर कार्य कर रही है। शिव अरोरा ने कहा जनसम्पर्क अभियान के दौरान घर घर जाकर प्रतीत हुआ कि जनता में भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रति भारी उत्साह है निश्चित रूप से आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनः सरकार बनाने जा रही है। शिव अरोरा ने सभी कार्यकर्ताओं को घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के माध्यम से हर क्षेत्र में प्रत्येक घर जाकर सम्पर्क करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह , ईश्वरी राठौर , धीरेश गुप्ता, ममता राठौर, शिव कुमार गंगवार, गौरव कुशवाहा, डी के गंगवार , शम्मी गुप्ता, कृष्णपाल गंगवार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.