चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद शेन वॉटसन ने लिया IPL से संयास

Share your love

IPL 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के ऑल-राउंडर शेन वॉटसन ने आईपीएल से भी संन्यास लेने का फैसला लिया है। बता दें कि वॉटसन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी शेन वॉटसन ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने लिखा कि संन्यास लेने का यह फैसला काफी कठिन होने वाला है लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने आगे लिखा कि मैं वास्तव में इस अद्भूत सपने को जीने के लिए हमेशा आभारी हूं। वॉटसन ने सभी का धन्यवाद किया।

2018 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अब फ्रैंचाइजी क्रिकेट से भी दूरी का मन बना लिया है। फ्रैंचाइजी क्रिकेट और चेन्नई सुपरकिंग्स को अलविदा कहते वक्त शेन वॉटसन बेहद भावुक हो गए थे।

बता दें कि, 39 वर्षीय शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टेस्ट, 190 वन-डे और 58 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। 145 आईपीएल मुकाबलों में चेन्नई के लिए 43 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी का मौजूदा सीजन निराशाजनक रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *