आज समाप्त हो रही है 1600 मेडिकल कर्मचारियों की सेवाएं

Share your love

देहरादून
आज खत्म हो जाएगी 1600 कर्मचारियों की नौकरी
प्रदेश के अस्पतालों में कोरोना काल के समय रखे गए और फिर 6 माह के लिए बहाल सोलह सौ कर्मचारियों की सेवा आज बुधवार को खत्म हो जाएगी इनकी सेवाएं खत्म होने से अस्पतालों में व्यवस्थाएं बिगड़ने का संकट है दून मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल समेत अस्पतालों में मेडिकल कर्मचारियों ने मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर उनकी सेवा विस्तार दिए जाने की मांग उठाई स्टेट फ्रंटलाइन हेल्थ केयर वर्कर यूनियन अध्यक्ष संजय कोरबा ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में करीब 16 सौ से ज्यादा कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी 6 माह का विस्तार 15 मार्च को खत्म हो रहा है दून अस्पताल में ही करीब 300 कर्मचारी हैं कर्मचारियों ने कोविड-19 में जान जोखिम में डालकर काम किया अब उन्हें हटाया जा रहा है उनकी आर्थिकी पर इसका प्रभाव पड़ेगा उधर प्राचार्य आशुतोष सयाना के मुताबिक शासन से 11 माह सेवाएं विस्तारित करने का अनुरोध किया गया है क्योंकि अभी विधानसभा सत्र चल रहा है और सभी गैरसैण में सत्र में प्रतिभाग कर रहे हैं सत्र के पश्चात ही इनके पुणे सेवा विस्तार पर कुछ निर्णय किया जा सकता है।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.