सेलाकुई हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा: एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के मार्गदर्शन में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। एसएसपी देहरादून के मजबूत नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी (CO) अनुज कुमार की सटीक रणनीति व कुशल मार्गदर्शन में दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है। सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में हुई अंधाधुंध चाकूबाजी व जघन्य हत्याकांड की गुत्थी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की इस त्वरित व सटीक कार्रवाई से जहां क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं अपराध और अपराधियों के खिलाफ एसएसपी देहरादून एवं क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के कड़े रुख की चारों ओर सराहना हो रही है।
क्या था पूरा मामला ?
21 सितंबर 2026 की देर रात थाना सेलाकुई को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि जमनपुर क्षेत्र में दो परिचितों के बीच आपसी कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सुभारती अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राजपाल (उम्र 25 वर्ष) पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम फोटे कुआं, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जमनपुर, सेलाकुई के रूप में हुई।
पार्टी में न बुलाने व थप्पड़ मारने पर हुआ था विवाद…
पुलिस जांच और आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र कुमार की बेटी का पहला जन्मदिन था। जितेंद्र ने पार्टी में केवल कुछ खास लोगों को ही आमंत्रित किया था। मृतक राजपाल और आरोपी जितेंद्र एक ही बिल्डिंग में किराए पर रहते थे तथा पूर्व से परिचित थे। लगभग 10-15 दिन पहले शराब के नशे में दोनों के बीच खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिससे उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी वजह से जितेंद्र ने राजपाल को जन्मदिन की पार्टी में नहीं बुलाया।
21 सितंबर की रात शराब के नशे में इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। इस दौरान राजपाल ने जितेंद्र को थप्पड़ मार दिया, जिससे तैश में आकर आरोपी जितेंद्र कुमार ने घर से चाकू लाकर राजपाल के सीने पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
एसएसपी देहरादून और CO अनुज कुमार के दिशा-निर्देशों में बिछाया गया जाल…
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के प्रभावी पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और मजबूत मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
ठोस सूचना के आधार पर दिनांक 22 सितंबर 2026 को वांछित अभियुक्त जितेंद्र कुमार को मेंटल हॉस्पिटल रोड, सहसपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
मामले का
हत्या के खुलासे वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सेलाकुई उपनिरीक्षक शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सहसपुर उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल, उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, उपनिरीक्षक नीरज शुक्ला, कॉन्स्टेबल संजीत एवं कॉन्स्टेबल सुधीर शामिल थे ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
