कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर लगे यौन शोषण के सनसनीखेज आरोप, रेप केस में दर्ज हुई FIR

Share your love

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एक महिला ने कुमार हेगड़े पर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। ये महिला एक मेकअप आर्टिस्ट है। आरोप है कि कुमार हेगड़े ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ रेप किया है।

महिला ने ये खुलासा किया है कि कुमार हेगड़े ने मामले को दबाने के लिए उसे 50 हजार रुपये भी दिए थे। खबरों की मानें तो मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में कुमार हेगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एफआईआर में कहा गया है कि कुमार हेगड़े और इस महिला एक दूसरे को केवल एक साल से जानते हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि प्रपोज करने के बाद कुमार हेगड़े ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश की है। कुमार हेगड़े अक्सर इस महिला के फ्लैट में आता जाता रहता था। कुमार हेगड़े इस महिला के साथ जबरदस्ती लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। बात बिगड़ने पर कुमार हेगड़े कर्नाटक भाग गया। बाद में पता चला कि कुमार हेगड़े किसी और महिला से शादी करने जा रहा है। पीड़िता ने दावा किया है कि कुमार हेगड़े की मां ने उसे अपने बेटे से दूर रहने की धमकी दी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.