थाना पाबौ के चिपलघाट बुंगा में नवजात बच्ची के शव मिलने से सनसनी
Share your love
पौड़ी/पाबौः
एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है इस तरह की घटनाएं मैदानी क्षेत्रों में आए दिन देखने को मिलती थी लेकिन पौड़ी जनपद के पाबौ में इस तरह की घटना से आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मां की ममता को शर्मसार कर दिया
खबर जनपद पौड़ी गढ़वाल के पाबौ थाने की है
खबर है कि पाबौ में उस समय सनसनी मच गई जब चिपलघाट बुंगा मार्ग में एक नवजात बच्ची के शव की मिलने सूचना पुलिस को मिली। वकाया शुकवार की सुबह तकरीबन 9 बजे का है जब पुलिस को सूचना मिली कि पाबौ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चिपलघाट बुंगा मार्ग में सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव राहगीरों को दिखाई दिया। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व उनके द्वारा नवजात के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल लाया गया।
दीपक पवार ने बताया की प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि नवजात बच्ची आज सुबह के समय ही पैदा हुई होगी और उसके परिजन उसको चिपलघाट बुंगा मार्ग में छोड़ कर चले गए होंगे। उन्होंने कहा यह बड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बच्ची का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करवा दिया है और पुलिस गंभीरता के साथ जांच में जुट गई है। पवार ने कहा यह घटना बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना है जो समाज में गलत संदेश देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
