प्रदेश के मदरसों समेत सभी शिक्षण संस्थानों में अब स्काउट एंड गाइड अनिवार्य

Share your love

राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में स्काउट एंड गाइड्स की इकाइयां अनिवार्य रूप से स्थापित की जायेगी। जिससे बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ–साथ अनुशासन तथा व्यावहारिक नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान प्राप्त हो सके। इस व्यवस्था को राजकीय शिक्षण संस्थानों के साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों‚ संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी लागू किया जायेगा।

इसी प्रकार उच्च शिक्षा के अंतर्गत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की इकाइयां स्थापित की जायेगी। ॥ शिक्षा मंत्री ड़ा. धन सिंह रावत ने  विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय  में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की बतौर अध्यक्ष पहली समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्र–छात्राओं को स्कूली शिक्षा के साथ–साथ अनुशासन‚ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों की भी जानकारी होना जरूरी है‚ जो उनको स्काउट–गाइड के रूप में आसानी से दी जा सकती है। विभागीय मंत्री ने बताया कि स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र–छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान‚ टीबी उन्मूलन‚ नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से भी जोड़ा जायेगा। डा. रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला स्काउट मास्टर के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड के सचिव आरएम काला ने स्काउट–गाइड की गतिविधियों एवं संचालन को लेकर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिये देशभर में कई प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित हैं‚ जिनमें से उत्तराखंड में दो केन्द्र प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा व प्रादेशिक कैम्पिंग सेंटर भोपालपानी देहरादून भी शामिल है। उन्होंने बताया कि स्काउट एंड गाइड के मुख्य रूप् से संगठन‚ प्रशिक्षण‚ प्रशासकीय व प्रबंधन चार घटक हैं। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है। १८ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्रों के लिये १०० से अधिक स्किल्स प्रशिक्षण हैं‚ प्रदेश में लगभग ८० प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है‚ जिसमें स्टार गैजिग‚ मैप–रीडिंग्‚पायनिंयरिंग‚ फास्टेड‚ इस्टीमेशन‚ फायर फाइटिंग‚ आपदा प्रबंधन‚ रीडरशिप‚ पर्सनाल्टी डेवलेपमेंट आदि प्रमुख रूप से शामिल है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.