1 करोड़ के सवाल पर सविता ने छोड़ा शो, क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब…!

Share your love

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में बुधवार के एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट सविता से हुई। सविता ने मंगलवार तक 12 लाख 50 हज़ार रुपए की धनराशी जीत ली थी, वहीं बुधवार को उन्होंने 25 लाख रुपए के प्रश्न से गेम शुरू किया और दो सवालों का सही जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत लिए। सविता अपनी समझदारी और सूझबूझ से 1 करोड़ रुपए के प्रश्न तक पहुंचीं, लेकिन 1 करोड़ रुपए के प्रश्न का उत्तर उन्हें नहीं पता था इसलिए उन्होंने गेम क्विट करते हुए शो छोड़ने का फैसला किया और 50 लाख रुपए जीतकर घर लौट गई।

सविता से 1 करोड़ रुपए का जो सवाल पूछा गया वो प्रथम विश्व युद्ध से जुड़ा हुआ था, जिसका जवाब कंटेस्टेंट को नहीं पता था… लेकिन क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब? हम आपको बताते हैं वो प्रश्न क्या था?

सवाल : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तुर्की में 1915-16 में भारतीय सेना के करीब 16000 से अधिक सैनिकों ने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर बहादुरी से युद्ध किया था?

ऑप्शन्स :

A . गैलिसिया

B . अकारा

C . तब्सोरा

D . गलीपोली

इस सवाल का सही जवाब था : गलीपोली


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.