दुखद: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन किच्छा के सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार मो यासीन के पिता का निधन

Share your love

किच्छा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन किच्छा के सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार मो यासीन के पिता मो रमजानी का किडनी की लम्बी बिमारी के बाद देर रात्रि निधन हो गया। मो रमजानी के निधन पर क्षेत्र के सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों ने ग्राम गऊघाट स्थित उनके आवास पर पहुचकर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से मो रमजानी की आत्मा की शांति की कामना की और परिवार को इस दुख को सहन की शक्ति देने की प्रर्थना की।

वही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन किच्छा के सचिव मो यासीन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता पिछले दस वर्षों से किडनी की समस्या से परेशान थे,जिसका लगभग दस वर्ष से ईलाज चल रहा था।उन्होंने बताया कि पिछलें एक सप्ताह से तबीयत काफी खराब थी,देर रात्रि आचनक ही उनका निधन हो गया।

इस मौके पर शोक व्यक्त करने वालों मे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव कमल जगाती, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संरक्षक ए ए तन्हा,सुरजीत कामरा,विकास दावडा,रंजीत मानकिया,राज सक्सेना,प्रसून अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष शिवम् शर्मा,अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव,महामंत्री विशाल शर्मा,कोषाध्यक्ष मनीष सिडाना,उपसचिव अल्तमश मलिक,लक्ष्मण बिष्ट,यशवंत कुमार,सुनील गुप्ता एवं अन्य सैकडों लोगों ने शोक व्यक्त किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.