रुद्रपुर: प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दे या फिर गद्दी छोड़ दे…

Share your love

रिपोर्ट: सोम

रुद्रपुर: रुद्रपुर में नगर काँग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखण्ड की त्रिवेन्द्र सरकार के खिलाफ बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के विरोध में गाँधी पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार को जगाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार युवाओ को रोजगार दे या फिर गद्दी छोड़ दे।उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है। युवाओ को रोजगार देने का वादा भाजपा द्वारा किया गया था अभी तक युवाओ को रोजगार नही मिला है।साथ ही महंगाई कम करने का भी वादा किया था लेकिन अभी तक महँगाई कम नही हुई है।कोरोना काल के चलते कई युवा अपनी नोकरी से हाथ धो बैठे है।

भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को छला है।मुख्यमंत्री कोरोना काल मे कही नही जा रहे है ।उन्हें कोरोना होने का इतना भय इतना है कि उन्होंने अपने को घर मे ही क़वारन्टीन कर लिया है।बावजूद इसके काँग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करके त्रिवेन्द्र सरकार को जगाने का काम कर रहे है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *