रुद्रप्रयाग पुलिस ने फाटा में गर्भवती महिला के फंसे वाहन को स्वयं रास्ता साफ कर पार पहुंचाया, देखिए वीडियो

Share your love

लोकजन टुडे,  रुद्रप्रयाग

आज प्रातःकाल एक गाड़ी मैक्स मैखण्डा में मलबे में फंसी होने एवम उसमें डिलीवरी केस के लिए फाटा अस्पताल आने के लिए एक महिला होने की सूचना फाटा पुलिस चौकी को मिली। इस सूचना पर चौकी प्रभारी फाटा अधीनस्थ पुलिस बल सहित तुरन्त मौके के लिए रवाना होकर रास्ते में गिरे पत्थरों को स्वयं ही हटवाते हुए मौके पर पहुंचे।
पुलिस के सरकारी वाहन से महिला को फाटा अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उनकी फंसी हुई गाड़ी भी निकलवा दी गई है। परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.