उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं कम्बल-वस्त्र वितरण कार्यक्रम में रितु खंडूरी भूषण ने किया प्रतिभाग !

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित शांति यज्ञ एवं कम्बल-वस्त्र वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा देहरादून स्थित 55-बी, मालवीय रोड, लक्ष्मण चौक पर आयोजित किया गया था, जहाँ उनकी सुपुत्री एवं समिति की उपाध्यक्ष ज्योत्सना शर्मा द्वारा स्वामी जी की स्मृति में यह सामाजिक सेवा कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात आर्य समाज के विद्वान गुरमीत शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति यज्ञ सम्पन्न कराया।

समिति द्वारा स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी जी की पुण्यतिथि पर सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए 1000 जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं वस्त्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सविता कपूर, मधु भट्ट, समिति के अध्यक्ष आर. के. बक्शी उपस्थित रहे

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी जी के योगदानों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड निर्माण के दौरान जिस निष्ठा और दूरदृष्टि के साथ कार्य किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.