रितेश देशमुख ने मां को दिवाली पर दिया खास गिफ्ट, देखिए वायरल VIDEO
Share your love
एक्टर रितेश देशमुख ने दिवाली पर मां को शानदार गिफ्ट दिया है। रितेश ने मां की पुरानी साड़ी से अपने और बच्चों के लिए कुर्ता बनवाया है। बच्चों के साथ रितेश की कुर्ते वाली वीडियो वायरल भी हो रही है।
एक्टर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसे शेयर करते हुए रितेश लिखते है, “मां की पुरानी साड़ी, बच्चों के लिए दिवाली के नए कपड़े। हैपी दिवाली।” वीडियो में आप देख सकता है कि उनकी मां साड़ी को हवा में लहराती हैं और फिर उस रंग के कपड़े पहने रितेश देशमुख और उनके बच्चे वीडियो में दिखते है।
रितेश द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद फैंस इसपर खूब कमेंट कर रहे है। दीवाली के मौके पर इस तरह से साड़ी को रिसाइकल करना फैंस को खूब पसन्द आ रहा है। यह वीडियो जेनेलिया ने शूट किया है। हाल ही में वह अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी कई बातें बताईं थी।
https://www.instagram.com/p/CHkAVa4jBW3/?utm_source=ig_web_copy_link
इस दौरान शो में जेनेलिया की याददाश्त की तारीफ करते हुए रितेश ने कहा था, “हमने साथ में जो पहली फिल्म की थी, ‘तुझे मेरी कसम’, जेनेलिया को अब तक उसके शेड्यूल की डेट्स भी याद हैं।” इस बात पर जेनेलिया ने जवाब दिया था, “मुझे नहीं पता, लेकिन मेरी याददाश्त ऐसी ही है और मुझे इस पर गर्व होता है।”
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
