सीएम धामी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” को साकार करते हुए दून पुलिस ने एक और बंगलादेशी किया गिरफ़्तार!

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

वर्तमान समय में सीएम धामी के निर्देशानुसार एसएसपी देहरादून के तत्वधान में दून पुलिस द्वारा “ऑपरेशन कालनेमि” युध्दस्तर पर चलाया जा रहा है l ऑपरेशन को साकार करने हेतु एसएसपी देहरादून ने अपनी समस्त टीमों को सक्रिय किया हुआ हैl उसी सक्रियता के फलस्वरूप एसएसपी देहरादून को दिनांक 31/08/2025 को गोपनीय माध्यम से सेलाकुई क्षेत्र में 01 बांग्लादेशी नागरिक के अपनी पहचान बदलकर अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर एसएसपी देहरादून द्वारा एल0आई0यू0 देहरादून को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

निर्देशों का पालन करते हुए एलआईयू यूनिट सहसपुर की टीम द्वारा सेलाकुई क्षेत्र मे सत्यापन अभियान चलाते हुए उक्त संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए एक बंगाली डॉक्टर अमित कुमार को हुए ग्राम कैंचीवाला धूमनगर चौक सेलाकुई से गिरफ़्तार किया गया l उक्त व्यक्ति ने पहले उसने अपना नाम अमित कुमार पुत्र मनीसन्त अधिकारी निवासी पश्चिम बंगाल बताया, सख्ती से पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना वास्तविक नाम चयन अधिकारी निवासी विलेज रोड श्रीपुर, सुल्तानपुर, पोस्ट – ढालग्राम, जेसोर, बांग्लादेश बताया ।

अभियुक्त के पास से पुलिस को भारत में अवैध तरीके से बनाये गए दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए है। 

उक्त बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर निवास करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया, तथा उसके विरुद्ध थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया l

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एल0आई0यू0 से उप निरीक्षक संतोष बिष्ट, कोन्स्तबल शादाब अहमद शामिल थे तथा थाना सेलकुई से उपनिरीक्षक अनित कुमार शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.