एसएससी की परीक्षा में असली परीक्षार्थी और मुन्ना भाई गिरफ्तार!

Share your love

मुन्ना भाई गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने दिल्ली पुलिस की परीक्षा में शामिल होने पहुंचे असली परीक्षार्थी और मुन्ना भाई को परीक्षा केंद्र के संचालक की शिकायत पर असली और नकली परीक्षार्थी को पकड़ लिया उत्त्तर प्रदेश के बागपत निवासी विशाल तोमर परीक्षार्थी है जबकि उसे सुबह साढ़े आठ बजे सहारनपुर निवासी मो. शाकिब केंद्र के आसपास मिला था। यहां दोनों की डील हुई। शाकिब को रुपये मिलने थे। उसे विशाल की जगह परीक्षा देनी थी लेकिन अंतिम समय में विशाल को विश्वास नहीं हुआ कि शाकिब केंद्र जाएगा या नहीं इस पर विशाल ने शाकिब को कई बार फोन किया लेकिन शाकिब द्वारा फोन पर जवाब नहीं दिया गया जिसके बाद विशाल खुद केंद्र में पहुंच गया। जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर उक्त दोनों युवकों को चेकिंग कर रहे संचालकों ने पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर दोनोंं युवकों को सौंप दिया


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.