बारिश और बर्फबारी के बीच भी CAA एवं NRC के समर्थन में निकाली रैली

Share your love



जोशीमठ: भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल ने केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी बिल CAAएवं NRC के समर्थन में जोशीमठ नगर में जन जागरूकता रैली निकाली एवं नगर निवासियों को इन दोनों बिलों के महत्व एवं राष्ट्रहित के प्रति आवश्यकता के संदर्भ में जानकारी दी।

भाजपा के दायित्व धारी राज्यमंत्री रिपदुमन सिंह एवं राज्य मंत्री रामकृष्ण सिंह रावत के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपाइयों ने नगर में हो रही बर्फबारी के बीच मुख्य बाजार में रैली निकालकर लोगों को दोनों बिलों से अवगत कराया। भाजपाइयों ने सीमांत नगर निवासियों से इन दोनों बिलों के समर्थन में आगे आने की अपील की कहा कि यह दोनों बिल राष्ट्र की सुरक्षा, मजबूती एवं बाहरी देशों में प्रताड़ित हो रहे। नागरिकों की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है , भाजपाइयों ने कहा कि इन दोनों बिलों के आने से जहां देश को मजबूती मिलेगी तो वही नागरिकों के हितों की रक्षा भी आसानी से हो पाएगी।

भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस ,लेफ्ट समेत अन्य राजनीतिक दलों द्वारा मात्र वोट बैंक की राजनीति के लिए इन दोनों बिलों का विरोध किया जा रहा है। जबकि यह दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा विकास एवं समृद्धि के लिए आवश्यक हैं।

राज्यमंत्री रिपदुमन सिंह एवं राज्यमंत्री आर के एस रावत इस बिल को अति आवश्यक बताया कहा कि इन दोनों बिलों के आ जाने से भारतवर्ष को पूरी दुनिया में एक नई पहचान एवं मजबूती मिलेगी।

वहीं समर्थन रैली में भाजपा ग्रामीण मंडल नगर मंडल विविध मोर्चा समेत एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *