मा० सांसद कंगना रनौत के पुराने मंदिर दर्शन के वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक दावों के साथ वायरल करने वालों पर राजपुर पुलिस ने कसा शिकंजा !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

[ Photo Credit- AI ]

देहरादून: सोशल मीडिया की दुनिया में सनसनी फैलाने और “लाइक्स-व्यूज” पाने की होड़ अब कई लोगों के लिए भारी पड़ती नजर आ रही है।

देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ देश की एक प्रतिष्ठित महिला सांसद के पुराने वीडियो को पूरी तरह से झूठे, भ्रामक और आपत्तिजनक दावों के साथ सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल किया जा रहा था।

इस गंभीर कृत्य का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री, सुश्री नेहा शर्मा के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

बताते चलें कि दिनांक 16 नवंबर 2026 को भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री, सुश्री नेहा शर्मा ने थाना राजपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माननीया सांसद सुश्री कंगना रनौत के जोधपुर (राजस्थान) के प्रसिद्ध गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने के “एक पुराने वीडियो” को बेहद शातिराना अंदाज में तोड़-मरोड़ कर पेश करने के बारे में अवगत कराया ।

वीडियो के साथ ऐसे झूठे कैप्शन, रील और टिप्पणियां जोड़ी गईं, जिनमें यह दावा किया गया कि माननीय सांसद द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर पीएम मोदी प्रधानमंत्री दीर्घायु के लिए वैवाहिक व्रत रखा गया था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार इस सुनियोजित और आपराधिक षड्यंत्र का उद्देश्य केवल एक महिला सांसद की सामाजिक प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाना ही नहीं था, बल्कि करवाचौथ जैसी पवित्र परंपराओं का उपहास करना और हिंदू मंदिरों में की जाने वाली पूजा को गलत और अपमानजनक संदर्भों में पेश कर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया।

इस तरह के भ्रामक प्रचार से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के प्रति एक नकारात्मक और अपमानजनक माहौल तैयार करने की कुचेष्टा की गई।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थाना राजपुर में अलग-अलग गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया । है।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए एसएसपी देहरादून ने इस प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को सौंपते हुए उन तमाम अज्ञात सोशल मीडिया आईडी, पेजों और चैनल्स की तकनीकी कुंडली खंगालने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने इस झूठे वीडियो को हवा दी थी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जल्द ही सभी अभियुक्तों को चेहरे बेनकाब कर चिन्हित किया जाएगा और उनके विरुद्ध ऐसी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जो दूसरों के लिए एक कड़ा सबक बनेगी।

चेतावनी: सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के चक्कर में फर्जी खबरें, एडिटेड वीडियो या भ्रामक दावे शेयर करने वाले अब कानून की रडार पर हैं। साइबर सेल की पैनी नजर हर एक शेयर और कमेंट पर बनी हुई है !


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.