राजाजी और कॉर्बेट पार्क में कार्यरत दैनिक कर्मचारियों के वेतन संबंधी समस्या को लेकर वन मंत्री से राजीव तलवार ने की मुलाकात

Share your love

देहरादून 19 जुलाई

, वाइल्ड लाइफ वार्डेन राजीव तलवार के अनुरोध पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने राजाजी एवं कार्बेट पार्क में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है | लंबे समय से लंबित उनकी मांगों के अनुरूप वन मंत्री ने प्रमुख वन संरक्षक को पार्क कर्मियों का वेतन भी डिवीजन में कार्यरत कर्मियों के अनुरूप करने के साथ साथ विगत कई माह से रुके हुए वेतन भुगतान के भी निर्देश दिये हैं |

 

राजाजी व कार्बेट पार्क में काम करने वाले दैनिक वेतनभोगियों की समस्याओं को लेकर आज राजीव तलवार ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाक़ात की | इस दौरान उन्होने वन मंत्री को अवगत कराया कि दोनों पार्कों में सैकड़ों दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रात दिन बेहद जोखिम भरे हालातों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं | लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण उनकी 4-5 माह वेतन निर्गत नहीं हुआ है साथ ही साथ उनके समकक्ष डिवीजन में काम करने वाले कर्मियों को उपनल आधार पर अधिक वेतन के साथ साथ फंड एवं अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं | तलवार ने मुलाक़ात की जानकारी देते हुए बताया, वन मंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं का तुरुन्त संज्ञान लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक को रुकी हुई सैलरी के तुरंत भुगतान करवाने एवं डिवीजन व पार्क कर्मियों के वेतन की असमानता को व्यावहारिक आधार पर दूर करने के निर्देश दिये हैं | लंबे समय से लंबित मांगों पर मंत्री के निर्देश पर खुशी जताते हुए पार्क में कार्यरत कर्मियों ने विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल एवं राजाजी पार्क के अवैतनिक वाइल्ड लाइफ वार्डेन राजीव तलवार को धन्यवाद दिया है |

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.