रुद्रपुर में जेपी नड्डा और सीएम धामी के काफिले का विरोध

Share your love

रुद्रपुर : आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रुद्रपुर में हैं जहां उनकी बैठकें हैं। उनके साथ सीएम धामी भी रुद्रपुर गए। इस दौरान आपदा पीड़ित किसान और व्यापारियों को मुआवजा देने, आइएसबीटी शहर से दूर बनाने समेत चार मांगों को लेकर डीडी चौक पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिला के सामने विरोध किया और भाजपा विरोधी नारे लगाए। काफिले के गुजरने के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही और उन्होंने भीड़ को संभाला।

विरोध प्रदर्शन देख डीडी चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को चारों और से घेरकर रोक लिया। बाद में काफिला के जाने के बाद कांग्रेसियों ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन को देख डीडी चौक पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.