जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

Share your love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर आज उत्तराखंड पहुंचे हैं जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया यहां से वह वायु सेना के चौपर के माध्यम से केदारनाथ को रवाना होंगे जिसके पश्चात पूजा अर्चना  के बाद वह बद्रीनाथ में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। प्रधानमंत्री बनने से पहले भी वे लगभग 37 वर्ष पहले उत्तराखंड आए थे। इसी कड़ी में कल यानी २१ अक्टूबर को एक बार फिर पीएम मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आयेंगे। और केदारनाथ धाम में हो रहे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के कार्यों को भी देखेंगे। साथ ही  पीएम इस बार दिवाली से पहले उत्तराखंड को नई सौगात देने वाले है जो की इस देव भूमि उत्तराखंड के विकास में लाभदायक होगा। इसीलिए पीएम  गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे जिससे इस रोपवे के बन जाने के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ रोपवे यात्रा समय को 6-7 घंटे से घटकर केवल 30 मिनट का कर देगा।

वहीं गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब रोपवे के जरिए यात्रा के पूरे एक दिन के समय को घटाकर केवल 45 मिनट का कर देगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री हर मौसम में सीमा सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे जिससे रोड कनेक्टिविटी अच्छी रहे और आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। ये सभी परियोजनाएं इस क्षेत्र में संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.