सियासी सरगर्मियां हुई तेज, 3 सौ से अधिक लोगों ने आप पार्टी का थामा दामन

Share your love

रुड़की:  2022 के चुनाव करीब आते ही सियासी सरगर्मियां तेज़ होने लगी है। आज विधानसभा पिरान कलियर में आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी इंजीनियर शादाब आलम के नेतृत्व में भारापूर भोरी में गाँव घोड़ेवाला से लेकर भोरी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके बाद लगभग 300 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के जंगपुरा के आप पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने एक जनसभा को संबोधित किया और उत्तराखंड में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में जनता से सहयोग की माँग की।

उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नही जब उत्तराखंड में आप की सरकार बनेगी और इस प्रदेश में विकास की ब्यार बहेगी
वहीँ आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी इंजीनियर शादाब आलम ने भी कहा कि उत्तराखंड के लोग अब आम आदमी पार्टी से जुड़ते जा रहे है और इस बार यहाँ की जनता ने मन मे ठान लिया है कि अब उत्तराखंड में दिल्ली की तर्ज पर आप की सरकार बनाएगी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.