थाना प्रेम नगर पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी सहित वाहन चोर को किया गिरफ्तार
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून
थाना हाजा पर दिनांक 16/01/23 को रमेश कुमार निवासी बनियावाला द्वारा तहरीर दी कि उनकी स्कूटी UK07AL6456 को घर के बाहर से रात्रि में किसी अज्ञात ने चोरी कर ली है जिस पर तत्काल मु0अ0सं0-15/23 धारा-379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 22/01/23 को धनवंत सिंह निवासी प्रेमनगर द्वारा तहरीर दी कि उनकी स्कूटी UK07BH0264 को किसी अज्ञात ने चोरी कर ली है जिस पर तत्काल मु0अ0सं0-19/23 धारा-379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।उक्त घटनाओं के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा दिए गए आदेश-निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर द्वारा तत्काल टीम गठित की गयी।उक्त घटनाओं के खुलासे हेतु गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया एवं मुखबिर मामूर किए गए।गठित टीम के अथक प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23/01/23 को नंदा की चौकी से दौराने चैकिंग एक व्यक्ति को स्कूटी सहित पकड़ा जिसके कब्जे से स्कूटी एक्टिवा UK07AL6456 बरामद हुई एवं उक्त व्यक्ति की निशांदेही पर एक अन्य स्कूटी एक्टिवा UK07BH0264 बरामद हुयी।जिस पर अभियुक्त को चोरी की गयी स्कूटी सहित अंतर्गत धारा 379/411 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
नाम पता अभियुक्त
महेश कुमार पुत्र मंगू कुमार निवासी निकट SBI बैंक पंडितवाडी PS कैंट देहरादून उम्र 22 वर्ष
बरामदगी
1-स्कूटी ACTIVA UK07AL6456
2-स्कूटी ACTIVA UK07BH0264
*पुलिस टीम*
1-व0उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर
2-उ0नि0 संदीप कुमार
3-उ0नि0 जगमोहन सिंह
4-का0 नितिन
5-का0 चक्षु
6-का0 सतेन्द्र
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
