देहरादून के चार वीआईपी एरिया में स्पा सेंटर हुक्का बार में पुलिस की छापेमारी 4 दर्जन से ज्यादा संस्थानों पर ठोका जुर्माना

Share your love

देहरादून

 

पुलिस कप्तान देहरादून के निर्देश पर बसंत विहार राजपुर रोड कैंट और पटेल नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आज स्पा सेंटर हुक्का बार और नशा मुक्ति केंद्रों में छापेमारी की कार्रवाई की गई पुलिस को भारी संख्या में हुक्का बार और मसाज सैंटरो में अनियमितता पाई गई जिसके बाद पुलिस ने सभी पर चालान कर जुर्माना ठोका

राजधानी देहरादून में हुक्का बार और मसाज सेंटर की आड़ में सभी जानते हैं क्या-क्या गुल खिलाए जाते हैं समय-समय पर पुलिस भी औपचारिकता निभाने के लिए छापेमारी की कार्रवाई करती है इसी क्रम में आज भी पुलिस के द्वारा देहरादून के चार थाना क्षेत्रों में  चेकिंग अभियान चलाया गया


*(1) संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग
*(2) थाना क्षेत्र स्थित स्पा सैंटरो की चेकिंग
*(3) हुक्का बार की चेकिंग
*(4) नशा मुक्ति केंद्रों की चेकिंग

विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्पा सेंटर/हुक्का बार की आकस्मिक चेकिंग में अन्नमितताये पाए जाने पर निम्न प्रकार कार्यवाही की गई।
01 : थाना बसंत विहार में 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 05 चालान माननीय न्यायालय एवं 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 28 चालान पर वसूला गया कुल जुर्माना 60,500
02 : थाना कैंट में 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 01 चालान माननीय न्यायालय एवं 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 03 चालान पर वसूला गया कुल जुर्माना 750
03 : थाना पटेलनगर में 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 05 चालान पर वसूला गया कुल जुर्माना 1250
04 : थाना राजपुर में 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये 05 चालान।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.