नॉन बेलेबल वारंट में फरार चल रहे 11 वर्षों से दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share your love

देहरादून:

थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून दिनांक 04/01/2023
विगत 11 वर्षो से फरार व माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW में फरार चल रहे 02 अभियुक्तो को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे अभियान पुलिस मन्थन चुनौतिया एवं समाधान थीम के अन्तर्गत वांछित अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा दिये गये आदेशो के क्रम मे  पुलिस अधीक्षक नगर  के निर्देशन एवं  क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर के द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु टीम गठित कर थाना पिपराइच जिला गोरखपुर रवाना की गयी जन्हा पर दबिश दी गई तो पता चला की दोनो अभियुक्त हरिद्वार में पहचान छिपा कर काम कर रहे है,जिनकी तलाश में पता रसी सुरागरसी की गई तो एक हरिद्वार के ग्राम लंढौरा में Gold Plus industries Ltd में काम कर रहा था और दूसरा ज्वालापुर सब्जी मंडी में काम कर रहा था दोनो को स्थानीय हरिद्वार पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया । जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून में वाद स0 2893/2012 धारा 379/411 भादवि0 दर्ज है, और न्यायालय के द्वारा NBW जारी किए गए है,में विगत 11 वर्षो से फरार चल रहे दो अभियुक्त 1 शत्रु जीत सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी माधवपुर थाना पिपराइच जिला गोरखपुर उ0प्र0 2 सिपयन सिंह पुत्र स्व स्नेही सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी उपरोक्त जो कि अभियोग में विगत 11 वर्षो से फरार चल रहे थे । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय/उप – महानिरीक्षक महोदय के आदेशों के क्रम में अभियुक्तो को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया ।
व *नाम पात अभियुक्त*
1- अभियुक्त शत्रु जीत सिंह पुत्र अजय सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम माधोपुर थाना पिपराइच जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश । को ज्वालापुर सब्जी मंडी हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया ।
2 सीपियन सिंह पुत्र स्व स्नेही सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी उपरोक्त को जिला हरिद्वार Gold Plus industries Ltd से गिरफ्तार किया गया और कंपनी को बिना सत्यापन के काम पर रखने पर चेतावनी नोटिस जारी किया गया व आवश्यक कार्यवाही हेतु कोतवाली मंगलोर को बताया गया ।
*मार्गदर्शक अधिकारी*
1-  सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून
2-  भास्कर लाल शाह क्षेत्राधिकारी नगर जनपद देहरादून

पुलिस टीम
उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिह कोतवाली नगर । 1- कानि0 1724 आजाद सिह ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.