PM मोदी का बड़ा सरप्राइज, चीन से तनाव के बीच जवानों का हौसला बढ़ाने अचानक पहुंचे लेह
Share your love

लद्दाख में सीमा पर चीन से तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी यहां अग्रिम पोस्ट पर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढा रहे हैं। पीएम थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से मिल रहे हैं। उन्हें अधिकारियों ने ताजा हालात और तैयारियों की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि पीएम ने सीमा पर पहुंचकर सैनिकों में जोश भरने के साथ चीन को सख्त सदेंश दे दिया है।
पीएम गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में घायल जवानों से भी मिल सकते हैं। 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के दौरान कर्नल संतोष बाबू सहित 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से सीमा पर भारी तनाव है। दोनों ओर से बड़ी संख्या में सैनिक और बड़े-बड़े हथियार तैनात हो चुके हैं।
PM Modi is presently at one of the forward locations in Nimu, Ladakh. He reached there early morning.He is interacting with personnel of Army, Air Force & ITBP. Located at 11,000 feet,this is among the tough terrains, surrounded by Zanskar range and on the banks of the Indus. pic.twitter.com/ZcBqOjRzcw
— ANI (@ANI) July 3, 2020
पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत भी मौजूद हैं। पीएम मोदी सुबह 7 पहुंचे लेह पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से निमू अग्रिम पोस्ट पर जवानों से मुलाकात कर रहे हैं। पीएम मोदी गलवान घाटी में घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
