पीएम मोदी ने की सीएम धामी से बात, ली आपदा राहत कार्यों को लेकर जानकारी

Share your love

देहरादून: प्रदेश में बीते दिनों आई भारी आपदा को लेकर सरकार लगातार अलर्ट मोड पर रहकर हालात को सामान्य करने में जुटी हुई है। आपको बता दें कि 17, 18 और 19 में आई आपदा के चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। खुद फ्रंट फुट पर आकर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जिसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है हालात को जल्द से जल्द सामान्य किया जाय। जिसको लेकर समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत व बचाव एवं निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे मे अवगत कराते हुए आपदा प्रभावितो को दी जा रही आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.