पैठाणी पुलिस ने एक लाख की शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार देखिए वीडियो
Share your love
पौड़ी गढ़वाल/ पैठाणी:
SSP श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर चला चाबुक।
रू0 1,00,000/- कीमत की 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में वीरेन्द्र रमोला थानाध्यक्ष पैठाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 16.01.2023 को अभियुक्त मगन सिंह (उम्र-22 वर्ष) पुत्र उत्तम सिंह, निवासी ग्राम- त्रिपालीसैण, थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल को माजरा महादेव के पास से लगभग 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (Soulmate black special Whisky) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग ₹1,00,000/- है। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना पैठाणी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलः-
यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति *नशे के कार्यों में संलिप्त रहता* है या कोई किसी *सार्वजनिक स्थानों पर नशा* कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें *सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा* जायेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
