हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर आग का तांडव रात को धमाकों से सहमे लोग

Share your love

हरिद्वार ऋषिकेश

हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में आज रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे बमुश्किल आग पर सुबह तक काबू पाया गया

 

जानकारी के अनुसार, रायवाला थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे नेपाली फार्म के पास स्थित पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती ने बताया कि देहरादून से दो वाटर टेंडर(पानी की गाड़ियां) और एक फोम टेंडर(ज्वलनशील गैस और तेल बुझाने के लिए ) भेजे गए हैं। आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। मौके पर दो गाड़ियां हरिद्वार, दो ऋषिकेश और एक रानीपोखरी से भेजी गई है। खाती ने बताया है कि वहां पर एक पाइप में आग लगी इसके बाद आग फैल गई थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.