ऑपरेशन प्रहार : दून में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 17 लाख की स्मैक के साथ मां-बेटा हुए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

सीएम धामी के विज़न “ड्रग्स फ्री देवभूमि” को साकार करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया हुआ है।

उसी अभियान के अन्तर्गत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने जोगीवाला चौक के पास से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त मां-बेटे की जोड़ी को 56.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है।​इसके अलावा, स्मैक बेचकर कमाए गए 7,120 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्श उर्फ छररा (22 वर्ष) और उसकी मां आसमा (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जोगीवाला चौक के निवासी हैं। । पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी अर्श स्वयं भी नशे का आदी है। वह एक स्थानीय ड्रग पेडलर से यह स्मैक लाया था और अपनी मां के साथ मिलकर इसे शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं व स्थानीय नशेडि़यों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी जोगीवाला उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र बडोनी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.