ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं शिक्षा दें मुहिम को लग रहे पंख

Share your love

ऑपरेशन मुक्ति“ भिक्षा नहीं, शिक्षा दे

जनपद देहरादून की ऑपरेशन मुक्ति टीमों द्वारा की गई प्रथम चरण चिन्हिकरण /सत्यापन की कार्यवाही

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड , की पहल पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार व जनपद स्तर पर सीओ ऑपरेशन /नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन मुक्ति टीमों द्वारा बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की प्रथम चरण(Observation/Identification ) की ‌ कार्यवाही की जा रही है जिसमें अब तक टीमों द्वारा पूर्व में ऑपरेशन मुक्ति अभियान के दौरान बच्चो के राजपुर ,रायपुर,डालनवाला ,कोतवाली छेत्र के स्कूल में दाखिला कराए गए थे ।बच्चों का सत्यापन किया गया जिसमें किसी कारणवश स्कूल न जानने वाले व लगातार अनुपस्तिथ रहने वाले विद्यार्थीयो उनके घर जाकर उनके परिजनों से स्कूल न आने का कारण पूछा जा रहा है व स्वयंसेवी संस्थाओं बाल कल्याण समिति आदि से सहायता लेकर बच्चे को पुनः स्कूल में दाखिला किया जा रहा है जिससे विधार्थी शिक्षा पुनः ग्रहण कर सके । साथ ही साथ नए बच्चो को चिन्हीकरण की प्रक्रिया भी जारी है l इसके अतिरिक्त जनपद में बाल भिक्षावृत्ति/बाल श्रम, कूड़ा बीनने, गुब्बारे बेचने, आदि कार्यों में लिप्त बच्चो की चिन्हित करण / सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है जिसमें बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है।जिससे शिक्षा से वंचित उन बालक बालिकाएं को भी समाज को मिला धारा से जोड़ा जा सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.