पहचान होगी साफ, तभी मिलेगी राहत पिथौरागढ़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैक डाउन में 104 लोगों का हुआ सत्यापन !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “Operation Crack Down – Verification Drive” के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में सभी थाना, चौकी एवं सर्किल स्तर पर व्यापक सत्यापन अभियान निरंतर जारी है।

लक्ष्य — सुरक्षित जनपद, सत्यापित पहचान।

अभियान के तहत आश्रम, होम-स्टे, होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, पीजी, किराए के मकान, कोचिंग सेंटर एवं अन्य संस्थानों में रह रहे बाहरी/अपरिचित व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

एकत्रित विवरण का तकनीकी परीक्षण कर राष्ट्रीय पोर्टलों से मिलान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

विगत दिवस की प्रमुख कार्यवाही:

जनपद में 104 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

मकान मालिकों/होटल संचालकों हेतु आवश्यक सूचना:
अपने यहाँ निवासरत प्रत्येक बाहरी व्यक्ति/किरायेदार का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।

बाद में “जानकारी नहीं थी” स्वीकार्य नहीं होगा।

जनपद पुलिस सजग है — सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.