दस लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण सहित एक गिरफ्तार

Share your love

संवाददाता: फरमान खान

लक्सर: थाना पथरी क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को अवैध कच्ची शराब की रोकथाम करते हुए हरचंदपुर के जंगल मे मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर अभियान चलाया।

कार्यवाही में पुलिस टीम को भट्टी चलाकर कच्ची शराब बनाते हुए भट्टी उपकरणों के साथ एक युवक को घेरकर पकड़ा नाम पता पूछने पर आरोपित ने अपना नाम अतर सिंह पुत्र भगवा निवासी ग्राम हरचंदपुर कोतवाली लक्सर को दस लीटर तैयार कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर सैकड़ो लीटर लाहन को नष्ट किया गया तथा अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को सम्बंधित धाराओ में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया ।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, आरक्षी नारायण, मुकेश चौहान, विवेक गुसाईं, अरुण सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.