दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: थाना खानपुर पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो,अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था।

उसी क्रम में थाना खानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव सहीपुर के एक व्यक्ति जसवंत पुत्र दिलीप सिंह को सिंकन्दर पुर चौराहे के पास से दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस कार्यवाही में थानाध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा कॉन्स्टेबल विकास चन्द गोविन्द रावत आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.