शेयर मार्केट में पॉलिसी के नाम पर 36,00000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त साइबर क्राइम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share your love

देहरादून

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर शेयर मार्केट में पॉलिसी लगाने के नाम पर 3600000 की धोखाधड़ी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया l

शिकायतकर्ता द्वारा शेयर मार्केट में पॉलिसी लगाने के नाम पर लगभग 36 लाख की धोखाधडी के मामले में साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी गई थी। उत्तराखण्ड पुलिस की टीम द्वारा पता लगाया गया कि ठगों द्वारा शिकायतकर्ता की पॉलिसी एंव बाण्ड के पैसे को कई गुना बढाने की स्कीम के बारे में बताकर एक करोड रुपये बनाने की स्कीम का लालच देकर कुल 3613258/- रुपये की धनराशि धोखाधडी की गई है। टीम द्वारा इस मामले में अभियुक्त अंशुल अग्रवाल के विरुद्ध वारण्ट प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया l अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश 14 दिवस का रिमाण्ड प्राप्त किया गया।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *