कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखे जाने पर यूथ कांग्रेस ने दिया धरना, साथ ही कहा कि हिटलर सरकार द्वारा…

Share your love

रुद्रपुर: पेट्रोल और डीजल की बेताश मूल्य वृद्धि के खिलाफ लोकतांत्रिक तरिके से आंदोलन कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी सहित दर्ज़नो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखे जाने पर आज युथ कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के पास लोकतांत्रिक तरिके से मुकदमों का विरोध करते हुए धरना दिया। साथ ही कहा कि हिटलर सरकार द्वारा अविलम्ब फ़र्ज़ी मुकदमे वापिस लिए जाने चहिये।

गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे गए जिसको लेकर आज यूथ कांग्रेस ने गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के पास लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन किया। साथ ही यह भी कहा कि जिस तरीके से प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के प्रतिदिन रेट बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर पूरे देश भर में आंदोलन चल रहा है।लेकिन प्रदेश की जनता पार्टी सरकार को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा, इसलिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखें जा रहे है। जिसको लेकर यूथ कांग्रेस ने पुरजोर तरीके से विरोध किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि यदि फर्जी मुकदमे वापस नहीं हुए तो यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष संदीप सीमा पूर्व मेयर प्रत्याशी नंदलाल सुशील गाबा ओंकार सिंह ढिल्लों चंद्रशेखर ओझा रणजीत सिंह संधू आशीष यादव सुमित बदला हरेंद्र पाल आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *