नव वर्ष के जश्न को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु एसएसपी दून स्वंय उतरे ग्राउंड जीरो पर, पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, अधिकारियों को किया निर्देशित !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने नगर क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने निर्देशित किया कि पर्यटकों के साथ पुलिस का व्यवहार सौम्य एवं सहयोगात्मक रहे, वहीं नव वर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.